रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 1700 करोड़ का जुर्माना, लक्ष्य से कम गैस उत्पादन का मामला
रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 1700 करोड़ का जुर्माना, लक्ष्य से कम गैस उत्पादन का मामला
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर केंद्र सरकार ने लक्ष्य से कम गैस उत्पादन करने के मामले में करीब 1700 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. कृष्णा-गोदावरी बेसिन के फील्ड डी6 में 2015-16 के दौरान तय लक्ष्य से कम उत्पादन के मामले में यह जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही एक अप्रैल 2010 से लेकर छह वर्ष में इस परियोजना में उत्पान लक्ष्य से पीछे रहने के कारण कंपनी पर कुल 3.02 अरब डालर का जुर्माना लाया जा चुका है. यह जुर्माना परियोजना की गैसतेल की बिक्री से परियोजना-लागत निकालने पर रोक के रूप में है.

Facebook


