कोयला खदान में फ़से 13 मजदूरों को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन,मेघालय के सीएम ने जताई चिंता

कोयला खदान में फ़से 13 मजदूरों को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन,मेघालय के सीएम ने जताई चिंता

कोयला खदान में फ़से 13 मजदूरों को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन,मेघालय के सीएम ने जताई चिंता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: December 17, 2018 8:14 am IST

मेघालय। मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स इलाके में एक अवैध कोयला खदान में बीते 3 दिन से 13 मजदुर फ़से हैं जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि कोयला खदान में पानी भर गया है जिसके चलते और अधिक परेशानी हो रही है।

 

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों ने बताया कि खदान से पानी निकालने के लिए एक पंप लगाया गया है जिसे तीन -तीन घंटे के अंतराल में चला कर खदान से पानी निकाला गया है। बता दें कि खदान में फ़से 13 लोगों को निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 60 सदस्यी दल इस पर कार्य कर रहे हैं। हालांकि आस -पास के ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जैसे ही खदान में पानी भरना शुरू हुआ पांच लोग बहार निकल कर भागे थे। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक कोयला खदान में फ़से खनिकों की संख्या 13 बता रहे हैं।सीएम कॉनराड संगमा ने कहा है कि बहुत मुश्किल और जटिल स्थिति में हैं खनिक एनडीआरएफ उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश कर रहा है। लेकिन बारिश के कारण स्थिति और भयावह हो रही है।

 


लेखक के बारे में