जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या की

Ads

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - December 24, 2023 / 09:26 AM IST,
    Updated On - December 24, 2023 / 09:26 AM IST

श्रीनगर, 24 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि मोहम्मद शफी को आज तड़के एक मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई।

कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई।’’

पुलिस ने कहा कि घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना