‘राइजिंग राजस्थान’ में प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों को पहचान मिलेगी : भजनलाल शर्मा
‘राइजिंग राजस्थान’ में प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों को पहचान मिलेगी : भजनलाल शर्मा
जयपुर, पांच दिसम्बर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान समिट’ में प्रदेश के हर जिले के विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए उपहार स्वरूप दिया जाएगा। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।
बृहस्पतिवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान समिट’ हर मायने में बहुआयामी है।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का हिस्सा बनने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों को एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत हस्त निर्मित उत्पादों को उपहार के तौर पर यह उत्पाद दिये जाएंगे।
भाषा कुंज जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


