उत्तराखंड में गंगा समेत प्रमुख नदियों में रिवर राफ्टिंग फिर शुरू

उत्तराखंड में गंगा समेत प्रमुख नदियों में रिवर राफ्टिंग फिर शुरू

उत्तराखंड में गंगा समेत प्रमुख नदियों में रिवर राफ्टिंग फिर शुरू
Modified Date: September 24, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: September 24, 2026 8:38 pm IST

ऋषिकेश, 24 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड में मानसून के दौरान बंद रहने वाली रिवर राफ्टिंग गतिविधियां बृहस्पतिवार से फिर शुरू हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

टिहरी के जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि गंगा में रिवर राफ्टिंग गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

उन्होंने बताया कि ये गतिविधियां अगले साल मानसून शुरू होने से पहले तक जारी रहेंगी। हालांकि, बारिश के दौरान गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर रिवर राफ्टिंग बंद रखी जाती है।

ऋषिकेश के शिवपुरी में प्रमुख सचिव (ऊर्जा) आर. मीनाक्षी सुंदरम और पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बुधवार शाम राफ्टिंग सत्र के शुभारंभ के लिए पूजा-अर्चना की थी।

अधिकारियों के मुताबिक गंगा के अलावा उत्तराखंड की अन्य प्रमुख नदियों—रामगंगा, कोसी, टौंस, अलकनंदा, काली, सरयू और पिंडर-में भी रिवर राफ्टिंग शुरू हो गई है।

भाषा

सं, दीप्ति रवि कांत


लेखक के बारे में