नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सोमवार को जहां एक ओर भाजपा ने अपना चुनावी घोषण पत्र जारी किया है, वहीं दूसरी ओर बिहार मुख्य विपक्षी दल और विपक्षी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी किया है। आरेडी ने ‘प्रतिबद्घता पत्र’ के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया है। जारी घोषणा पत्र में पार्टी ने जनता से एक ऐसा वादा किया है, जिसको लेकर लोग उत्साहित हैं।
<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”tl” dir=”ltr”>Patna: Rashtriya Janata Dal (RJD) releases their manifesto for <a href=”https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw”>#LokSabhaElections2019</a> <a href=”https://t.co/fKrq848Bft”>pic.twitter.com/fKrq848Bft</a></p>— ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1115102786423795712?ref_src=twsrc%5Etfw”>April 8, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
दरसअल आरजेडी ने बिहार की जनता से ये वादा किया है कि अगर केंद्र सरकार में उनकी सहभागिता होती है तो प्रदेश में ताड़ी की बिक्री और सेवन को वैध करने तथा प्रमोशन में आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी ने जनता के हित में कई वादे किए हैं।
आरजेडी ने किया जनता से ये वादा
1. ताड़ी (एक प्रकार का पेय पदार्थ) बिक्री और सेवन को वैध करने तथा प्रमोशन में आरक्षण दिया जाएगा
2. 2021 में जातिगत जनगणना करवाया जाएगा
3. निश्चित अवधि में खाली पड़े सरकारी पदों पर होगी भर्ती
4. ‘हर थाली में खाना और हाथ में कलम’ दिया जाएगा
तेजस्वी यादव ने इस चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के घोषणापत्र को सही ठहराया। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णो को दिए गए आरक्षण पर कहा कि सामान्य आरक्षण का लाभ सिर्फ अमीरों को मिला, गरीबों को इसका लाभ नहीं मिला। उन्होंने कांग्रेस की ‘न्याय योजना’ का भी समर्थन करते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा लाभ बिहार जैसे पिछड़े राज्यों को होगा।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/IqwyxxJyPHY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>