राजस्थान में जल स्वावलंबन अभियान के लिए 688 करोड़ रुपये स्वीकृत

राजस्थान में जल स्वावलंबन अभियान के लिए 688 करोड़ रुपये स्वीकृत

राजस्थान में जल स्वावलंबन अभियान के लिए 688 करोड़ रुपये स्वीकृत
Modified Date: May 26, 2026 / 09:36 pm IST
Published Date: May 26, 2026 9:36 pm IST

जयपुर, 26 मई (भाषा) राजस्थान में जल संकट से निपटने और भू-जल स्तर में सुधार के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के दूसरे और तीसरे चरण के लिए 688.28 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण के लिए जल संरक्षण उपकर निधि से 488.28 करोड़ रुपये और तीसरे चरण के लिए राज्य निधि से 200 करोड़ रुपये राशि स्वीकृत किए गए हैं।

जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग की निदेशक कल्पना अग्रवाल ने बताया कि इस राशि से जल संरक्षण संरचनाओं का विकास, वर्षा जल संचयन, भू-संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

अग्रवाल के मुताबिक, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत राज्य सरकार अब तक कुल 988.28 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में तीसरे चरण के लिए 200 करोड़ रुपये स्वीकृत कर 33 जिलों के परियोजना प्रबंधकों के निजी निक्षेप खातों में राशि अंतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अग्रवाल के अनुसार, सरकार ने नवगठित जिलों को भी योजना से जोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इन जिलों के हिस्से की राशि फिलहाल पुराने जिलों के निजी निक्षेप खातों में अंतरित की जाएगी, ताकि नये जिलों में जल संरक्षण से जुड़े कार्य बिना किसी रुकावट के समय पर शुरू हो सकें।

भाषा

बाकोलिया पारुल

पारुल


लेखक के बारे में