आरएसआरटीसी का आगार मुख्य प्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार

आरएसआरटीसी का आगार मुख्य प्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार

आरएसआरटीसी का आगार मुख्य प्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार
Modified Date: April 8, 2026 / 05:59 pm IST
Published Date: April 8, 2026 5:59 pm IST

जयपुर, आठ अप्रैल (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के दौसा आगार के मुख्य प्रबंधक को 20,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार रोडवेज के दौसा आगार (डिपो) के मुख्य प्रबंधक विश्राम मीणा को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि मेडिकल बिल पास करने के एवज में आरोपी मुख्य प्रबंधक उससे रिश्वत मांग कर उसे परेशान कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो की टीम ने बुधवार को ‘ट्रैप’ कार्रवाई की।

इस दौरान राजस्थान पथ परिवहन निगम दौसा आगार के मुख्य प्रबंधक विश्राम मीणा को परिवादी से 20,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में