Mohan Bhagwat on NEET Protest: आरएसएस ने कहा, ‘Gen-Z का प्रदर्शन देशविरोधी नहीं, ये नई पीढ़ी ज्यादा ईमानदार है’.. पढ़ें मोहन भागवत NEET प्रोटेस्ट पर और क्या कहा
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं की शिकायतों को जायज बताते हुए संवाद की वकालत की।
Mohan Bhagwat on NEET Protest || Image- ANI News File
- युवाओं की शिकायतें सही बताईं।
- Gen Z को राष्ट्रविरोधी नहीं कहा।
- संवाद और सुधार पर जोर।
मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नीट पेपर लीक को लेकर हुए छात्र आंदोलनों पर बड़ा बयान दिया है। (RSS Mohan Bhagwat on NEET Protest) उन्होंने कहा कि Gen Z के छात्र देश विरोधी नहीं हैं, बल्कि वे देश का भविष्य हैं। उनकी समस्याएं वास्तविक हैं और उनसे बातचीत होनी चाहिए। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने यह बाते कही।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मोहन भागवत ने कहा कि अगर Gen Z के युवा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें देश विरोधी कहना गलत है। उन्होंने कहा कि ये हमारे अपने बच्चे और देश की अगली पीढ़ी हैं। उनकी बात सुनना और उनसे संवाद करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की शिकायतें सही हैं। भारतीय शिक्षा व्यवस्था में अभी बहुत सुधार की जरूरत है और इसी वजह से युवा अपनी आवाज उठा रहे हैं।
विरोध भी लोकतंत्र का हिस्सा
मोहन भागवत ने कहा कि जब किसी समस्या का समाधान नहीं होता, तब विरोध प्रदर्शन भी संवाद का एक तरीका बन जाता है। लोकतंत्र में बहस और चर्चा के जरिए समाधान निकाला जाना चाहिए। (RSS Mohan Bhagwat on NEET Protest) उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी बड़े-बुजुर्गों की बात बिना सवाल किए मान लेती थी, लेकिन आज की Gen Z और Gen Alpha हर बात पर सवाल पूछती है और तर्कसंगत जवाब चाहती है। उनके अनुसार यह बदलाव स्वाभाविक है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
‘नई पीढ़ी ज्यादा ईमानदार’
RSS प्रमुख ने कहा कि उन्हें लगता है कि Gen Z और Gen Alpha मौजूदा पीढ़ी से अधिक ईमानदार हैं। उन्होंने कहा कि देशभक्ति और समाज सेवा की सच्ची अपील का इस पीढ़ी पर सकारात्मक असर होता है। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार के लिए होना चाहिए। लाठीचार्ज और पेलेट गन के इस्तेमाल पर पूछे गए सवाल के जवाब में मोहन भागवत ने कहा कि उनके पास पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
VIDEO | Mumbai: On being asked about protests and concerns that protesters may be labelled “anti-national”, RSS chief Mohan Bhagwat, while addressing Gen Z and Gen Alpha, says, “…I want to make it clear that if Gen Z engages in any agitation, they are not anti-national. They… pic.twitter.com/XWU9coSnTg
— Press Trust of India (@PTI_News) August 6, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
ओला इलेक्ट्रिक ने देशभर में बिक्री, सेवा नेटवर्क डीलर भागीदारों के लिए खोला
वाराणसी में भोर की पहली किरण के साथ गूंजेंगी शिव स्त्रोत की स्वर लहरियां
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर सवा दो बजे तक स्थगित
जम्मू कश्मीर के धार्मिक संगठन ने सूअर के मांस से बने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री पर जताई आपत्ति
उमर ने बाढ़ प्रभावित राजौरी का दौरा किया, राहत एवं पुनर्वास कदमों की समीक्षा की

Facebook


