आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को अहमदाबाद में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को अहमदाबाद में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को अहमदाबाद में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे
Modified Date: April 12, 2023 / 08:11 pm IST
Published Date: April 12, 2023 8:11 pm IST

अहमदाबाद, 12 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को अहमदाबाद में एकत्र स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘समाजशक्ति संगम’ नाम से आयोजित कार्यक्रम में करीब 15 हजार स्वयंसेवकों के शामिल होने की उम्मीद है। पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम नागपुर से संचालित संगठन के वर्ष 2025 में होने वाले शताब्दी समारोह के तहत आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कार्यक्रम अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में होगा जहां पर शाम को आरएसएस के सरसंघचालक भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी का सपना आत्मसम्मान युक्त, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत का है। इस सपने को साकार करने के लिए अनुशासित और संगठित समाज आवश्यक है जिसके लिए आरएसएस लगातार काम कर रहा है।’’

आरएसएस की कर्णावती (अहमदाबाद) इकाई ने कार्यक्रम के लिए दिए गए न्योता में कहा, ‘‘इस समय देश के कार्यों को सफल बनाने के लिए प्रेरणादायक‘सज्जन शक्ति’ का समर्थन आवश्यक है।’’

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में