आरएसएस ने सामाजिक कार्यकर्ता नंद किशोर गोयनका के निधन पर शोक जताया
आरएसएस ने सामाजिक कार्यकर्ता नंद किशोर गोयनका के निधन पर शोक जताया
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सामाजिक कार्यकर्ता नंद किशोर गोयनका के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया और गोसंरक्षण आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गोयनका ने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया था।
एक संयुक्त बयान में उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता नंद किशोर गोयनका के निधन पर दुख व्यक्त करता है। वह जीवनभर गोसंरक्षण और विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।’’
आरएसएस नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार और मित्रों को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की।
एस्सेल समूह की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, एस्सेल समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा के पिता एवं सामाजिक कार्यकर्ता नंद किशोर गोयनका का सोमवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे।
समूह ने उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जिनका जीवन विनम्रता और करुणा की मिसाल था।
भाषा अमित अविनाश
अविनाश

Facebook


