देहरादून में नये साहित्यिक उत्सव के माध्यम से रस्किन बॉन्ड की विरासत का जश्न मनाया जाएगा

देहरादून में नये साहित्यिक उत्सव के माध्यम से रस्किन बॉन्ड की विरासत का जश्न मनाया जाएगा

देहरादून में नये साहित्यिक उत्सव के माध्यम से रस्किन बॉन्ड की विरासत का जश्न मनाया जाएगा
Modified Date: May 22, 2026 / 04:07 pm IST
Published Date: May 22, 2026 4:07 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) लेखक रस्किन बॉन्ड के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उत्सव जारी हैं और इसी कड़ी में देहरादून में 24 मई को एक अनोखा साहित्यिक उत्सव आयोजित होने जा रहा है, जो उस प्रिय कथाकार को समर्पित है जिनकी रचनाओं ने पाठकों की कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है।

‘स्टोनएक्स ग्लोबल’ द्वारा प्रस्तुत पहला ‘रस्किन बॉन्ड महोत्सव’ देहरादून के लेखन गांव में आयोजित होगा, जहां लेखक, कलाकार, कवि और साहित्य प्रेमी एक मंच पर नजर आएंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उन्नीस मई को 92 वर्ष के हुए बॉन्ड ने 500 से अधिक लघु कहानियों, निबंधों और उपन्यासों के साथ-साथ बच्चों के लिए 50 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं।

‘स्टोनएक्स ग्लोबल’ के ‘ग्रुप चीफ मार्केटिंग ऑफिसर’ सुशांत पाठक ने कहा, ‘‘रस्किन बॉन्ड की उत्कृष्टता हमें याद दिलाती है कि रचनात्मकता एक आजीवन प्रक्रिया है, और इस महोत्सव का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को साहित्य, कला और संस्कृति से गहराई से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।’’

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में