Abhijeet Dipke death Threat WhatsApp : “अमेरिका में भी मरवा सकते हैं…”कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को मिली जान से मारने की धमकी, वाट्सऐप चैट लीक होने से मचा हड़कंप

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट साझा कर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्हें अमेरिका में भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।

Abhijeet Dipke death Threat WhatsApp : “अमेरिका में भी मरवा सकते हैं…”कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को मिली जान से मारने की धमकी, वाट्सऐप चैट लीक होने से मचा हड़कंप

Abhijeet Dipke death Threat WhatsApp / Image Source : X

Modified Date: May 22, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: May 22, 2026 4:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने धमकी मिलने का दावा किया
  • व्हाट्सएप पर मिले कथित धमकी भरे मैसेज के स्क्रीनशॉट किए शेयर
  • मैसेज में “अमेरिका में भी मरवा देंगे” जैसे गंभीर आरोप

नई दिल्ली: ‘Abhijeet Dipke death Threat WhatsApp कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दिपके को जान से मारने की धमकी मिली है। अभिजीत ने सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप मैसेज के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर कर यह दावा किया। ।अब जान से मारने की धमकी मिल रही है।” हिंदी में भेजे गए मैसेज में से एक में लिखा था: “सुनो, अकाउंट बंद करने के लिए तुम्हें पैसे मिलेंगे। नहीं तो, हम तुम्हें अमेरिका में भी मरवा सकते हैं।” एक और मैसेज में लिखा था: “हमारे पास तुम्हारा नंबर है। हमें तुम्हारा घर ढूंढने में ज़्यादा टाइम नहीं लगेगा।”

अमेरिका में भी मरवा देंगे

अभिजीत दिपके को मिले मैसेजेस में साफ लिखा है कि “अकाउंट बंद करने के पैसे ले लो, नहीं तो अमेरिका में भी मरवा देंगे।Cockroach Janata Party अभिजीत दिपके द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में धमकी देने वालों ने लिखा है, “अकाउंट बंद करने के पैसे ले लो, नहीं तो अमेरिका में भी मरवा देंगे। हमारे पास तुम्हारा नंबर है और तुम्हारा घर ढूंढने में हमें ज़रा भी देर नहीं लगेगी।”

16 मई को हुई थी पार्टी शुरुआत

गौरतलब है कि इस पार्टी का गठन इसी महीने 16 मई को हुआ था। दरअसल, देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा देखा गया था। इसी के जवाब में युवाओं ने इस पैरोडी पार्टी की शुरुआत की। पार्टी की वेबसाइट के मुताबिक, उनका मिशन उन युवाओं के लिए एक मंच खड़ा करना है जिन्हें अक्सर ‘आलसी’, ‘दिनभर ऑनलाइन रहने वाला’ और ‘कॉकरोच’ कहकर बुलाया जाता है। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वे भारत के संविधान में पूरी आस्था रखते हैं और इसके मूल्यों की रक्षा के लिए काम करेंगे।

भारत में रोका गया x अकाउंट

इसके साथ ही युवाओं की इस अनोखी पार्टी के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट को भारत में रोक (Withheld) दिया गया था । इस पर पार्टी को बनाने वाले अभिजीत डिपके ने कहा, “जैसा कि हमें डर था, वही हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को भारत में रोक दिया गया है।”

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.