Realme 16T Launched: फोन नहीं पावर बैंक है ये!… 8000mAh की दमदार बैटरी और Sony का धांसू कैमरा वाला Realme का 5G फोन लॉन्च, टेक दुनिया में मचा तहलका!

Realme 16T Launched: Realme ने भारत में अपना नया Realme 16T स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 144Hz का स्मूद डिस्प्ले, 50MP का कैमरा और बड़ी 8000mAh बैटरी दी गई है। यह फोन लंबे बैकअप, बेहतर परफॉर्मेंस और गेमिंग व मल्टीमीडिया अनुभव के लिए डिजाइन किया गया है।

Realme 16T Launched: फोन नहीं पावर बैंक है ये!… 8000mAh की दमदार बैटरी और Sony का धांसू कैमरा वाला Realme का 5G फोन लॉन्च, टेक दुनिया में मचा तहलका!

(Realme 16T Launched/ Image Credit: Realme)

Modified Date: May 22, 2026 / 04:06 pm IST
Published Date: May 22, 2026 3:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 144Hz डिस्प्ले के साथ Realme 16T लॉन्च हुआ।
  • 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
  • 50MP Sony IMX852 कैमरा से लैस नया फोन।

नई दिल्ली: Realme 16T Launched in India: रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। इसके साथ कंपनी ने Realme Buds Air 8 Pro और Realme Watch S5 भी पेश किए हैं। यह फोन 14Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 50MP Sony IMX852 कैमरा और बड़ी 8000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स के साथ आया है। इसमें AI पावर्ड कैमरा टेक्नोलॉजी भी दी गई है। जो फोटो क्वालिटी को और ज्यादा बेहतर बनाती है।

कीमत और सेल डिटेल्स

Realme 16T को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। 8GB + 128GB वेरिएंट 31,999 रुपये में और 8GB + 256GB वेरिएंट 34,999 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन Starlight Black, Starlight Blue और Starlight Red कलर में मिलेगा। इसे Flipkart और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसकी प्री-बुकिंग 26 मई तक चलेगी और पहली सेल 27 मई से शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर्स और डिस्काउंट

लॉन्च ऑफर्स के तहत क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। EMI पर खरीदने वालों को 2,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है। पुराने फोन के एक्सचेंज पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी कंपनी दे रही है। जिससे यह डील और आकर्षक बन जाती है।

फीचर्स और परफॉर्मेंस

फोन में 6.8-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 90.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो है। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है और Android 16 आधारित Realme UI 7 पर काम करता है। इसमें मल्टीटास्किंग के लिए स्प्लिट स्क्रीन, फ्लोटिंग विंडो और फाइल शेयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP69 रेटिंग भी मौजूद है।

कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी

Realme 16T में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें AI LumaColor इंजन है जो फोटो क्वालिटी को बेहतर बनाता है। फोन में 8000mAh बैटरी और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है जो इसे लगभग 104 मिनट में फुल चार्ज कर सकती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth 5.3 और कई GPS सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।