दिल्ली के आपदा प्रबंधन कर्मियों के वेतन में 16 साल बाद बढ़ोतरी

दिल्ली के आपदा प्रबंधन कर्मियों के वेतन में 16 साल बाद बढ़ोतरी

दिल्ली के आपदा प्रबंधन कर्मियों के वेतन में 16 साल बाद बढ़ोतरी
Modified Date: August 2, 2026 / 06:29 pm IST
Published Date: August 2, 2026 6:29 pm IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) दिल्ली सरकार ने आपदा प्रबंधन कर्मियों के वेतन में 100 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है, जो 16 वर्षों से भी अधिक समय में पहली बढ़ोतरी है।

उनका पिछला वेतन 2009 में बढाया गया था।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘हमने आपदा प्रबंधन कर्मियों के वेतन में संशोधन करके उन्हें न्याय दिलाया है, जिसमें 16 वर्षों से बदलाव नहीं गया था।’

इस फैसले से दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इनमें परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी और परियोजना समन्वयक शामिल हैं।

इन पदों का सृजन वर्ष 2009 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के सहयोग से किया गया था।

तब से इन कर्मियों का मासिक वेतन अपरिवर्तित था। परियोजना अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारियों को 25,000 रुपये तथा परियोजना समन्वयकों को 20,000 रुपये प्रति माह मिलते थे।

भाषा शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में