7वां वेतन आयोग, इस कारण बढ़ सकती है केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, जानिए

Ads

7वां वेतन आयोग, इस कारण बढ़ सकती है केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, जानिए

  •  
  • Publish Date - November 24, 2018 / 08:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नई दिल्ली। एक तरफ जहां केंद्रीय कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से खुश नहीं हैं तो वहीं दूसरी ओर सरकार भी उनकी सैलरी बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी तनख्वाह बढ़ाई जाए। अब हालात ऐसे बन रहे हैं जिससे केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि उनकी सैलरी बढ़ सकती है।

दरअसल सरकार के लिए एक अच्छा संकेत यह है कि पिछले माह देश में विदेशी निवेश में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा रुपए की हालत में सुधार भी सकारात्मक संकेत है। साथ ही, कच्चे तेल की गिरती कीमत भी सरकार के लिए अच्छी बात है। माना जा रहा है कि जब इन सब जगहों से सरकार के पास ज्यादा रकम आएगी तो वह दूसरी जगह लगा सकती है। इसे देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाई जा सकती है।

वहीं सरकारी अधिकारियों का कहना है कि देश की वित्तीय हालत सुधर रही है। जब वित्तीय स्थिति ठीक नहीं थी तब वेतन वृद्धि से संबंधित मुद्दे रोक दिए गए थे। अब जो हालात हैं उनमें एक बार फिर 7वें वेतन आयोग के बारे में विचार-विमर्श शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2016 को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार कर्मचारियों का वेतन निर्धारित किया था। सरकार ने कर्मचारियों का फिटमेंट फेक्टर 2.57 गुना निर्धारित किया था।

यह भी पढ़ें : मोदी का बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई कि मेरी मां को चुनाव में घसीट लाई, राहुल गांधी को बताया कन्फ्यूज़ दिमाग वाला 

इस फिटमेंट फेक्टर के बेस पर कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपए हो गई थी। अब मांग है कि इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाए। इसके बाद न्यूनतम तनख्वाह 26,000 रुपए हो जाएगी। इधर खबर यह है कि सरकार फिटमेंट फेक्टर को बढ़ाकर 2.85 गुना करने जा रही है, जिसके कारण बेसिक सैलरी 20000 से 21000 के बीच हो जाएगी।