कतर को 3-2 से हराकर भारत एशियाई खेलों में पुरुष वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल में

Ads

कतर को 3-2 से हराकर भारत एशियाई खेलों में पुरुष वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 04:14 PM IST

नागोया, 29 सितंबर (भाषा) भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों में कतर को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पूल सी के मैराथन मुकाबले में भारत ने दो सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए कतर को 26-28, 25-27, 25-23, 25-20, 24-22 से हराया। मुकाबला दो घंटे 47 मिनट तक चला।

चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे।

भारत ने इससे पहले अपने शुरुआती दो मैच में वियतनाम को 3-0 (25-23, 25-21, 25-20) और हांगकांग चीन को 3-0 (25-22, 25-19, 25-21) से हराया था।

कतर के खिलाफ भारत की ओर से जेरोम विनीत ने 27 अंक जुटाए जिसमें सभी अंक स्मैश के जरिए आए। अमित सिंह बलवान ने 24 अंक बनाए जिसमें 22 अंक स्मैश और दो ब्लॉक से मिले।

जोएल बेंजामिन जेबराज ने भी दोहरे अंक में स्कोर किया। उन्होंने 17 अंक जुटाए जिसमें 14 स्मैश, दो ब्लॉक और एक सर्विस अंक शामिल था।

भाषा सुधीर पंत

पंत