फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों ने मंत्री के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों ने मंत्री के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों ने मंत्री के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
Modified Date: September 5, 2026 / 10:27 pm IST
Published Date: September 5, 2026 10:27 pm IST

फरीदाबाद, पांच सितंबर (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार को स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलबीर सिंह मंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन पर चढ़ गए।

यूनियन अध्यक्ष बलबीर सिंह एक माइक लेकर ‘हल्ला बोल’ जैसे नारे लगाने लगे, जबकि दूसरे सफाई कर्मचारी समर्थन में अपनी झाड़ू लहरा रहे थे। पुलिस ने उन्हें परिसर में घुसने से रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए।

फरीदाबाद के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 31 दिनों से हड़ताल पर हैं।

शनिवार सुबह सैकड़ों सफाई कर्मचारी सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-16 स्थित मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।

इस दौरान यूनियन अध्यक्ष एस्कॉर्ट वाहन पर चढ़ गए और हंगामा करने लगे। कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर उन्हें नीचे उतारा। हालांकि, इसके बाद भी सफाई कर्मचारी काफी देर तक नारेबाजी करते रहे।

सिंह ने कहा, ‘सरकार ‘एस्मा’ लागू करने की बात कर रही है, लेकिन आंदोलन खत्म नहीं होने जा रहा। हड़ताल को 31 दिन हो चुके हैं, फिर भी मंत्री ने अब तक प्रदर्शनकारियों से एक बार भी मुलाकात नहीं की है। हर बार मंत्री कृष्ण बेदी को भेज दिया जाता है।’

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में