60-year-Old Sarpanch in Hotel With Girl : बूढ़े सरपंच पर चढ़ा जवानी का नशा! 19 साल की लड़की के साथ होटल में कर रहे थे सेक्स,अचानक आ धमकी पत्नी

एक सरपंच से जुड़ा मामला इन दिनों सुर्खियों में है। होटल में एक युवती के साथ उनकी मौजूदगी की खबर के बाद उस समय हंगामा मच गया, जब उनकी पत्नी अचानक वहां पहुंच गई। इसके बाद घटनास्थल पर काफी देर तक विवाद और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

60-year-Old Sarpanch in Hotel With Girl : बूढ़े सरपंच पर चढ़ा जवानी का नशा! 19 साल की लड़की के साथ होटल में कर रहे थे सेक्स,अचानक आ धमकी पत्नी

60-year-Old Sarpanch in Hotel With Girl / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: June 5, 2026 / 11:02 am IST
Published Date: June 5, 2026 11:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • 60 वर्षीय सरपंच और 19 वर्षीय युवती को लेकर मामला चर्चा में आया।
  • होटल में चल रही मुलाकात के दौरान पत्नी के पहुंचने से हंगामा खड़ा हो गया।
  • घटना के बाद इलाके में मामला चर्चा और विवाद का विषय बन ग

बहरोड़: 60-year-Old Sarpanch in Hotel With Girl  राजस्थान के बहरोड़ इलाके से हाई-प्रोफाइल ड्रामा सामने आया है। यहाँ रोडवाल गांव के 60 वर्षीय सरपंच को एक स्थानीय होटल में 19 साल की एक युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। मामले की भनक लगते ही सरपंच की पत्नी अपने परिजनों के साथ मौके पर धमक पड़ीं। होटल के अंदर ही पत्नी युवती की जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Roadwal Sarpanch Hotel Case होटल में जमकर की पिटाई

मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच के साथ होटल में मौजूद 19 वर्षीय युवती उसी गांव के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात बताई जा रही है। दोनों के बीच लंबे समय से बने संबंध के बारे में पत्नी को भनक लग है । जैसे ही उन्हें पुख्ता जानकारी मिली कि दोनों बहरोड़ के एक होटल में हैं, वह सीधे मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद होटल के परिसर और बाहर जबरदस्त हंगामा हुआ, जहाँ सरपंचनी ने दोनों को रंगे हाथों पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी।

युवती ने भी सरपंच की पत्नी पर बोला हमला

सरपंच की पत्नी पर सरपंच के साथ पकड़ी गई युवती ने भी हमला किया। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फ़िलहाल इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के तरफ से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.