BJP Mahajansampark Abhiyan Raipur : सीएम, सांसद और विधायक उतरेंगे जनता के बीच! आज से शुरू होने जा रहा है बीजेपी का मेगा महाजनसंपर्क अभियान

केंद्र में बीजेपी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने आज से महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 21 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा, जिसमें मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस, विकास प्रदर्शनी, संकल्प सभाएं और चौपालों का आयोजन किया जाएगा।

BJP Mahajansampark Abhiyan Raipur : सीएम, सांसद और विधायक उतरेंगे जनता के बीच! आज से शुरू होने जा रहा है बीजेपी का मेगा महाजनसंपर्क अभियान

BJP Mahajansampark Abhiyan Raipur / Image Source : FILE


Reported By: hemant sharma,
Modified Date: June 5, 2026 / 07:25 am IST
Published Date: June 5, 2026 7:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 12 साल पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की
  • 21 जून तक चलने वाले अभियान में मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक जनता के बीच जाएंगे
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस, संकल्प सभा, चौपाल और योग दिवस जैसे कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

रायपुर : BJP Mahajansampark Abhiyan Raipur :  छत्तीसगढ़ में आज से भारतीय जनता पार्टी अपने एक बड़े महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है। केंद्र की बीजेपी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर यह अभियान चलाया जा रहा है। आज से शुरू होकर यह अभियान आगामी 21 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और सभी बीजेपी नेता सीधे जनता के बीच जाएंगे। आज इस अभियान की केवल औपचारिक शुरुआत हो रही है।

कार्यक्रम के शेड्यूल

इस अभियान को लेकर बीजेपी ने कई कार्यक्रम तय किए हैं। आने वाले 10 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी और विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। Chhattisgarh BJP News Today, इसके साथ ही ‘प्रोफेशनल मीट’ कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके बाद 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं रखी जाएंगी। फिर 15 से 17 जून तक गांवों, बस्तियों और बूथ स्तर पर चौपालें लगेंगी, जहाँ पार्टी के नेताओं का प्रवास रहेगा।

21 जून को योग दिवस का आयोजन

Modi Government 12 Years Celebration अभियान के अंतिम दिनों में योग दिवस को लेकर काम किया जाएगा। इसके तहत 17 से 20 जून तक योग दिवस की तैयारियां की जाएंगी। इसके बाद, 21 जून को पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर योग दिवस का आयोजन किया जाएगा और इसी के साथ इस महाजनसंपर्क अभियान का समापन हो


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.