Aaj Ka Panchang 5 June 2026 : किस्मत चमकाने वाला अद्भुत दिन! आज श्रवण नक्षत्र और पंचमी तिथि का दुर्लभ मेल, जानें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

5 जून 2026 को पुरुषोत्तम मास का 20वां दिन है, जो धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग सहित कई शुभ संयोग बन रहे हैं। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल को शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ समय बताया गया है, जबकि राहुकाल में किसी भी मांगलिक कार्य से बचने की सलाह दी गई है।

Aaj Ka Panchang 5 June 2026 : किस्मत चमकाने वाला अद्भुत दिन! आज श्रवण नक्षत्र और पंचमी तिथि का दुर्लभ मेल, जानें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 5 June 2026

Modified Date: June 5, 2026 / 06:31 am IST
Published Date: June 5, 2026 6:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई दुर्लभ शुभ संयोग
  • अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल को आज बेहद शुभ समय माना गया
  • राहुकाल में शुभ कार्य न करने की सलाह, समय देखकर कार्य करने पर सफलता की संभावना अधिक

Aaj ka Panchang : सनातन धर्म में भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना को समर्पित पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व माना जाता है। आज यानी 5 जून 2026 ) को इस पवित्र महीने का 20वां दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज का दिन आध्यात्मिक साधना और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज पूरे दिन ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ समेत कई अन्य दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं।

Abhijeet Muhurat Today आज के शुभ समय

आज के शुभ मुहूर्तों की बात करें तो शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और श्रवण नक्षत्र का उत्तम संयोग बना हुआ है। Aaj Ka Panchang 5 June 2026 :  आज सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक ‘अभिजीत मुहूर्त’ रहेगा, जिसे किसी भी मांगलिक कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा शाम को 6 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक ‘अमृत काल’ का शुभ समय रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास के शुक्रवार को किए गए दान-पुण्य और मंत्र जाप से अक्षय फल की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्टों का नाश होता है।

Aaj Ka Rahukaal आज के अशुभ समय

पंचांग के अनुसार जहाँ आज का दिन कई शुभ योगों से भरा है, वहीं कुछ समय ऐसा भी है जिसमें शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए. आज सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक ‘राहुकाल’ रहेगा, जिसे बेहद अशुभ माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, समय का सही तालमेल बिठाकर और राहुकाल को टालकर किए गए कार्यों में सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. इसलिए आज के दिन का अधिकतम लाभ उठाने के लिए शुभ और अशुभ समय का विशेष ध्यान रखें.

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.