शशिकला ने नई पार्टी का नाम घोषित किया, कहा- आगामी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी

शशिकला ने नई पार्टी का नाम घोषित किया, कहा- आगामी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी

शशिकला ने नई पार्टी का नाम घोषित किया, कहा- आगामी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी
Modified Date: March 13, 2026 / 03:56 pm IST
Published Date: March 13, 2026 3:56 pm IST

चेन्नई, 13 मार्च (भाषा) ऑल इंडिया अन्नाद्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से निष्कासित नेता वी. के. शशिकला ने अपनी नयी राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा के कुछ हफ्तों बाद शुक्रवार को अपने संगठन के नाम की घोषणा की।

उनके संगठन का नाम होगा- ‘‘ऑल इंडिया पुराची थलाइवर मक्कल मुनेत्र कषगम।’’

चौबीस फरवरी को, अन्नाद्रमुक की पूर्व प्रमुख दिवंगत जे. जयललिता की 74वीं जयंती के अवसर पर उनकी करीबी सहयोगी शशिकला ने रामनाथपुरम जिले के कमुथी में पार्टी के झंडे का अनावरण किया।

शशिकला ने पत्रकारों से कहा कि नयी पार्टी का चुनाव चिह्न“नारियल का बाग” होगा, जो उस एकता का प्रतीक है, जिसके लिए वह हमेशा प्रयास करती रही हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ेगी।

भाषा सुरेश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में