केजरीवाल सरकार में ‘घोटालों’ के कारण सत्येन्द्र जैन जेल में हैं: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

केजरीवाल सरकार में 'घोटालों' के कारण सत्येन्द्र जैन जेल में हैं: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

केजरीवाल सरकार में ‘घोटालों’ के कारण सत्येन्द्र जैन जेल में हैं: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Modified Date: August 19, 2026 / 05:41 pm IST
Published Date: August 19, 2026 5:41 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल नीत पिछली सरकार के दौरान हुए ‘घोटाले’ अब सामने आ रहे हैं।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में पेश की गई भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की 19 रिपोर्टों से ‘आप’ सरकार के तहत भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है और जांच एजेंसियां उन पर कार्रवाई कर रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि जैन और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय उन छह लोगों में शामिल हैं, जिन्हें भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बोर्ड की जल-मल उपचार संयंत्र परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने जैन की गिरफ्तारी को आगामी पंजाब चुनावों से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण जैन को निशाना बनाया जा रहा है। जैन पंजाब में ‘आप’ के सह-प्रभारी हैं।

जैन की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री गुप्ता ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में ‘आप’ की पिछली सरकार के प्रत्येक घोटाले को उजागर करने वाली’ 19 सीएजी रिपोर्टों को पेश किया।

उन्होंने कहा कि इन सभी सीएजी रिपोर्टों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘उनके (पिछले सरकार) द्वारा बोए गए बीज के परिणाम अब सामने आ रहे हैं। जैन दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में किए गए घोटाले के कारण जेल गए हैं। कार्रवाई जारी है और एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।’’

भाषा नोमान

नोमान संतोष

संतोष


लेखक के बारे में