न्यायालय ने समिति से केरल बार काउंसिल चुनाव स्थगित करने की याचिका पर विचार करने को कहा

न्यायालय ने समिति से केरल बार काउंसिल चुनाव स्थगित करने की याचिका पर विचार करने को कहा

न्यायालय ने समिति से केरल बार काउंसिल चुनाव स्थगित करने की याचिका पर विचार करने को कहा
Modified Date: February 24, 2026 / 07:43 pm IST
Published Date: February 24, 2026 7:43 pm IST

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को पूर्व न्यायाधीश सुधांशु धूलिया की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त चुनाव समिति से केरल राज्य बार काउंसिल चुनाव स्थगित करने की याचिका पर विचार करने को कहा।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने केरल उच्च न्यायालय में आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश के मद्देनजर चुनाव स्थगित करने के अनुरोध पर गौर किया।

अवकाश 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है। पीठ को बताया गया कि राज्य विधानसभा चुनाव की अधिसूचना भी जल्द ही जारी होने की संभावना है।

प्रधान न्यायाधीश ने समिति से अनुरोध पर विचार करने को कहा। शीर्ष अदालत द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केरल राज्य बार काउंसिल के चुनाव 30 अप्रैल से पहले संपन्न होने हैं।

उच्चतम न्यायालय ने राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए ‘उच्चस्तरीय चुनाव पर्यवेक्षण समिति’ का गठन किया था।

न्यायमूर्ति धूलिया के अलावा, समिति में न्यायमूर्ति रवि शंकर झा (पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश) और वरिष्ठ अधिवक्ता वी गिरि शामिल हैं।

भाषा

नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में