School Closed News Latest Update: कल से पहली से 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, मूसलाधार बारिश के बीच आई बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश / Image: AI Generated
जम्मू-कश्मीर: School Closed News Latest Update जून के मध्य से ही देशभर गर्मियों की छुट्टी खत्म हो गई है। जिसके बाद नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही बच्चे अब स्कूल जाने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर मानसून की बेरूखी के चलते देश के कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। तो दूसरी ओर स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। इस बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर के स्कूलों में 6 से 19 जुलाई 2026 तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित करने का फ़ैसला किया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
School Closed News Latest Update शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कश्मीर डिवीज़न में हायर सेकेंडरी लेवल तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में 06.07.2026 से 19.07.2026 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान किसी भी प्रकार के शैक्षणिक कार्य नहीं होंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशक (DSEK) नसीर अहमद वानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि आदेश सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं और आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
Summer vacation declared in all government and private schools upto higher secondary level in Kashmir Division from 6 July to 19 July 2026. pic.twitter.com/wCRkidXuKt
— ANI (@ANI) June 30, 2026
दूसरी ओर महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में लगातार हो रही भारी से अत्यधिक भारी बारिश को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। 4 से 6 जुलाई के बीच मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावापश्चिम महाराष्ट्र के सातारा, पुणे और नासिक के घाट क्षेत्रों में भी इस दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पालघर में स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। बारिश को लेकर महाराष्ट्र के संवेदनशील इलाकों में एनडीआरएफ तैनात कर दी गई है।
मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहा है। पालघर जिले में स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार से अगले दो दिनों के लिए सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। लोगों से केवल जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की अपील की गई है। वहीं कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) क्षेत्र में क्षेत्रीय मौसम विभाग द्वारा ठाणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट को बढ़ाकर रेड अलर्ट किया गया है। उसके बाद प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थानों में कक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है।