School Closed News Latest Update: कल से पहली से 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, मूसलाधार बारिश के बीच आई बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
School Closed News Latest Update: कल से पहली से 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, मूसलाधार बारिश के बीच आई बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
School Closed News Latest Update: कल से पहली से 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, मूसलाधार बारिश के बीच आई बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश / Image: AI Generated
- सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 19 जुलाई तक छुट्टी
- हायर सेकेंडरी स्तर तक के सभी शिक्षण संस्थान इस अवधि में बंद रहेंगे
- कई जिलों में स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी
जम्मू-कश्मीर: School Closed News Latest Update जून के मध्य से ही देशभर गर्मियों की छुट्टी खत्म हो गई है। जिसके बाद नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही बच्चे अब स्कूल जाने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर मानसून की बेरूखी के चलते देश के कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। तो दूसरी ओर स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। इस बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर के स्कूलों में 6 से 19 जुलाई 2026 तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित करने का फ़ैसला किया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
School Closed News Latest Update 6 जुलाई से 19 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
School Closed News Latest Update शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कश्मीर डिवीज़न में हायर सेकेंडरी लेवल तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में 06.07.2026 से 19.07.2026 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान किसी भी प्रकार के शैक्षणिक कार्य नहीं होंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशक (DSEK) नसीर अहमद वानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि आदेश सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं और आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
Summer vacation declared in all government and private schools upto higher secondary level in Kashmir Division from 6 July to 19 July 2026. pic.twitter.com/wCRkidXuKt
— ANI (@ANI) June 30, 2026
4 से 6 जुलाई के बीच रेड अलर्ट
दूसरी ओर महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में लगातार हो रही भारी से अत्यधिक भारी बारिश को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। 4 से 6 जुलाई के बीच मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावापश्चिम महाराष्ट्र के सातारा, पुणे और नासिक के घाट क्षेत्रों में भी इस दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पालघर में स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। बारिश को लेकर महाराष्ट्र के संवेदनशील इलाकों में एनडीआरएफ तैनात कर दी गई है।
भी शिक्षण संस्थान बंद
मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहा है। पालघर जिले में स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार से अगले दो दिनों के लिए सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। लोगों से केवल जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की अपील की गई है। वहीं कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) क्षेत्र में क्षेत्रीय मौसम विभाग द्वारा ठाणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट को बढ़ाकर रेड अलर्ट किया गया है। उसके बाद प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थानों में कक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Farmers News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने अचानक बढ़ाया DAP का कोटा, पढ़ें पूरी खबर
- Petrol Diesel Price Today 05 July 2026: 1.97 प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, कीमतों में कटौती किए जाने के बाद यहां के प्रधानमंत्री बोले- जो वादा किया था वो निभाया
- Today’s Live Breaking News Updates : नहीं रहीं पंडवानी की अमर आवाज पद्म विभूषण तीजन बाई! AIIMS में ली अंतिम सांस, कला जगत में शोक की लहर

Facebook


