जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास तलाशी अभियान जारी

Ads

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास तलाशी अभियान जारी

  •  
  • Publish Date - November 26, 2023 / 01:48 PM IST,
    Updated On - November 26, 2023 / 01:48 PM IST

जम्मू, 26 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने रविवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद कई वन क्षेत्रों में सेना, पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का संयुक्त अभियान जारी है।

उन्होंने कहा कि मेंढर थाना क्षेत्र में बेहरा, कुंड, तोपा और आसपास के इलाकों के सामान्य क्षेत्र और कृष्णा घाटी सेक्टर के ऊपरी इलाकों- दराधुलियान, मांगनर, सलानी और उच्चाड में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल