छोटे दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में : अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीसामी
छोटे दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में : अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीसामी
चेन्नई, 24 मार्च (भाषा) अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई के पलानीसामी ने मंगलवार को कहा कि टीएमसी (एम) और आईजेके जैसी सहयोगी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और इसके जल्द ही पूरा होने के करीब है।
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अन्नाद्रमुक का चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए पलानीसामी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ छोटी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। तमिल मानिला कांग्रेस-मूपानार, पुरची भारतम पार्टी और आईजेके के साथ बातचीत चल रही है। हम एक-दो दिन में इसकी घोषणा करेंगे। ’’
भाजपा और पीएमके जैसे प्रमुख सहयोगियों के संबंध में सोमवार को की गई घोषणा के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ हम जल्द ही पार्टियों के लिए विशिष्ट निर्वाचन क्षेत्रों की घोषणा करेंगे। ’’
जब उनसे पूछा गया कि 25 मार्च से शुरू होने वाले उनके चुनाव प्रचार अभियान को देखते हुए सीट बंटवारे की बातचीत कैसे होगी, तो पलानीसामी ने स्पष्ट किया कि सीट बंटवारे पर बातचीत अन्य प्रतिबद्धताओं के साथ ही की जाएगी।
भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन
रंजन

Facebook


