उत्तराखंड में ब्लैंक फंगस से मौत का दूसरा मामला सामने आया

Ads

उत्तराखंड में ब्लैंक फंगस से मौत का दूसरा मामला सामने आया

  •  
  • Publish Date - May 19, 2021 / 09:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

देहरादून, 19 मई (भाषा) उत्तराखंड में काला कवक (ब्लैक फंगस) या म्यूकोरमाइकोसिस से मौत का दूसरा मामला सामने आया है जहां ऋषिकेश के एम्स में 72 वर्षीय महिला की इस बीमारी से मृत्यु हो गयी। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल में ब्लैक फंगस रोगियों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के दल का नेतृत्व कर रहे ईएनटी सर्जन अमित त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली महिला की मंगलवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।

इससे पहले गत शुक्रवार को ऋषिकेश एम्स में ही 36 साल के एक व्यक्ति की इस बीमारी से जान चली गयी थी।

त्यागी ने बताया कि इस बीच ब्लैक फंगस के लक्षण के साथ पांच और रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब तक एम्स में इस बीमारी के कुल 30 रोगियों को भर्ती किया जा चुका है जिनमें से दो की मृत्यु हो गयी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से ठीक होने के बाद 81 वर्ष की एक महिला को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है।

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के अब तक कुल 38 मामले सामने आये हैं।

इस बीच राज्य सरकार ने इस बीमारी के उपचार में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन के उचित उपयोग के आदेश जारी किये हैं।

भाषा

वैभव पवनेश

पवनेश