नंदीग्राम, रेजिनगर उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट का दूसरा ‘रैंडमाइजेशन’ पूरा

Ads

नंदीग्राम, रेजिनगर उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट का दूसरा 'रैंडमाइजेशन' पूरा

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 09:20 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 09:20 PM IST

कोलकाता, 20 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट पर छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने रविवार को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का दूसरा ‘रैंडमाइजेशन’ पूरा कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया संबंधित निर्वाचन अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के ईवीएम प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से पूरी की, जिसमें मशीनों का आवंटन मतदान केंद्रों के लिए किया गया।

अधिकारी ने बताया कि यह चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। यह ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों’ (ईवीएम) और ‘वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रायल’ (वीवीपैट) मशीनों को तैनात करने के लिए चुनाव आयोग की तय प्रक्रिया का हिस्सा था।

‘रैंडमाइजेशन’ एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसके तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का चुनाव वाले क्षेत्रों के लिए आवंटन किया जाता है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

ताजा खबर