जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

Ads

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

  •  
  • Publish Date - December 29, 2023 / 05:01 PM IST,
    Updated On - December 29, 2023 / 05:01 PM IST

जम्मू, 29 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कालाकोटे के मुरादपुर इलाके से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने अफला, मुरादपुर, बोथनी और स्वानी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों ने कहा कि अब तक कुछ भी सामने नहीं आया है और अभियान अब भी जारी है।

उन्होंने बताया कि पिछले साल इसी इलाके में इसी तरह का एक संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली थी।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश