BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

तेलंगाना में भाकपा (माओवादी) की वरिष्ठ नेता समता ने किया आत्मसमर्पण

तेलंगाना में भाकपा (माओवादी) की वरिष्ठ नेता समता ने किया आत्मसमर्पण

तेलंगाना में भाकपा (माओवादी) की वरिष्ठ नेता समता ने किया आत्मसमर्पण
Bhasha
Published: 11 Aug 2026 | 12:01 amModified: 11 Aug 2026 | 12:01 am

हैदराबाद, 10 अगस्त (भाषा) प्रतिबंधित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) की लंबे समय से फरार वरिष्ठ नेता काकराला समता उर्फ ​​माधवी ने सोमवार को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी वी आनंद के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

तेलंगाना पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, भाकपा (माओवादी) के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है। समता संगठन की सबसे वरिष्ठ विचारकों में से एक थी और राज्य समिति की सदस्य के रूप में शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के मुद्दों तथा खुफिया-प्रचार का काम संभाल रही थी। वह प्रतिबंधित संगठन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो गई है।

समता मूल रूप से आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम की रहने वाली है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि तेलंगाना सरकार की पुनर्वास नीति के अनुसार समता को चेक के माध्यम से 20 लाख रुपये की राशि सौंपी गई। इसके अलावा उसे 25,000 रुपये की अंतरिम सहायता भी प्रदान की गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि आत्मसमर्पण करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत समता को आगे और भी लाभ मिलेंगे।

भाषा सुमित अमित

अमित

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: तेलंगाना में भाकपा (माओवादी) की वरिष्ठ नेता समता ने किया आत्मसमर्पण

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm
बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

30 Sept 2026 | 5:13 pm
लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

30 Sept 2026 | 5:11 pm