दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर ओवरहेड उपकरण की समस्या के कारण सेवाएं प्रभावित
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर ओवरहेड उपकरण की समस्या के कारण सेवाएं प्रभावित
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) दिल्ली मेट्रो के पुलबंगश और प्रताप नगर स्टेशनों के बीच ओवरहेड उपकरण की समस्या के कारण मंगलवार को दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के एक हिस्से पर सेवाएं प्रभावित रहीं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की रेड लाइन दिल्ली के रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जोड़ती है।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में डीएमआरसी ने कहा, ‘‘पुलबंगश से प्रताप नगर तक सेवाओं में देरी हुई। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रहीं।’’
भाषा रंजन वैभव
वैभव

Facebook


