तकनीकी गड़बड़ी के कारण दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सेवा बाधित

Ads

तकनीकी गड़बड़ी के कारण दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सेवा बाधित

  •  
  • Publish Date - June 21, 2022 / 02:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के एक हिस्से पर तकनीकी खराबी के कारण सेवा बाधित हुई।

सूत्रों ने बताया कि ओएचई (ओवरहेड उपकरण) संबंधी कोई समस्या पैदा हो गई थी।

येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली और गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर को जोड़ती है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने भी ट्वीट किया, ‘‘येलो लाइन संबंधी ताजा जानकारी: समयपुर बादली और विश्वविद्यालय के बीच सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य।’’

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा