दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण की लाइन पर रविवार को सेवाएं एक घंटा पहले शुरू होंगी
दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण की लाइन पर रविवार को सेवाएं एक घंटा पहले शुरू होंगी
नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) ने शनिवार को घोषणा की कि दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण के कॉरिडोर पर ट्रेन सेवाएं 8 मार्च को सामान्य समय से एक घंटा पहले यानी सुबह 7 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से शुरू होंगी।
डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि लाइन 7 (पिंक लाइन) मजलिस पार्क से शिव विहार तक, लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट तक और लाइन 9 (ग्रे लाइन) द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक सेवाएं जल्दी शुरू होंगी।
डीएमआरसी ने कहा कि यह समय में परिवर्तन 8 मार्च से प्रभावी होगा और यात्रियों को सलाह दी कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।
सेवाओं की यह जल्दी शुरुआत ऐसे दिन होगी जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली मेट्रो के दो नये कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाले हैं।
भाषा अमित माधव
माधव

Facebook


