जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत
Modified Date: April 20, 2026 / 10:53 am IST
Published Date: April 20, 2026 10:53 am IST

जम्मू, 20 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है। कई लोगों को घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस दूर-दराज के एक गांव से उधमपुर जा रही थी।

भाषा

खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में