अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले

अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले

अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: November 28, 2020 6:05 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 28 नवंबर (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में शनिवार को कोविड-19 के सात नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 4,687 हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि चार नए मरीजों का पता संक्रमितों के संपर्कों की तलाश के दौरान लगा जबकि तीन हाल ही में दूसरी जगह से यात्रा कर लौटे हैं।

अधिकारी ने बताया कि 17 और लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं जिसके साथ रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,508 हो गई जबकि कुल 120 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक यहां संक्रमण से 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 जांच के लिए प्रशासन अब तक 1,24,830 नमूने भेज चुका है।

भाषा

शुभांशि शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में