भारत में 10 में से सात बच्चे मई-जून के दौरान भीषण गर्मी के कारण स्कूल नहीं जा पाए : रिपोर्ट

भारत में 10 में से सात बच्चे मई-जून के दौरान भीषण गर्मी के कारण स्कूल नहीं जा पाए : रिपोर्ट

भारत में 10 में से सात बच्चे मई-जून के दौरान भीषण गर्मी के कारण स्कूल नहीं जा पाए : रिपोर्ट
Modified Date: July 8, 2026 / 08:45 pm IST
Published Date: July 8, 2026 8:45 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) इस साल मई-जून महीनों में भीषण गर्मी के कारण देश भर में 10 में से लगभग सात बच्चे स्कूल नहीं जा पाए या अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों से दूरी बनायी। एक नयी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एनजीओ ‘सीआरवाई’ की एक रिपोर्ट में 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 10-17 साल की उम्र के 3,096 स्कूली बच्चों की राय ली गई।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘88 प्रतिशत बच्चों ने महसूस किया कि इस साल की गर्मी पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा थी। लगभग 68 प्रतिशत बच्चों ने बताया कि गर्मी से जुड़ी दिक्कतों के कारण वे स्कूल नहीं जा पाए या अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां नहीं कर पाए, जबकि 76 प्रतिशत ने कहा कि गर्मी का उनकी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ा।’’

इसमें कहा गया, ‘‘लगभग 47 प्रतिशत बच्चों ने दोपहर को दिन का सबसे मुश्किल समय बताया और 45 प्रतिशत से ज्यादा ने कहा कि स्कूल के समय में उन्हें खास तौर पर परेशानी हुई। इससे पता चलता है कि बढ़ती गर्मी में पढ़ाई करते समय बच्चों को कैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।’’

साल 2026 की गर्मियों में भारत में बार-बार लू की स्थिति देखी गई और कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। कई इलाकों में स्कूलों ने अपने समय में बदलाव किए, आउटडोर गतिविधियां कम कर दीं और कुछ जगहों पर तो कक्षाएं स्थगित रद्द कर दी गईं।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में