बेंगलुरु में अस्पताल की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए
बेंगलुरु में अस्पताल की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए
बेंगलुरु, 29 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को उस स्थल का दौरा किया जहां एक अस्पताल की दीवार गिरने से सात लोगों की जान चली गई थी, साथ ही उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पुष्टि की कि बुधवार को यहां एक अस्पताल की चारदीवारी गिरने से दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। यह घटना ‘बोरिंग एंड लेडी कर्ज़न अस्पताल’ में हुई।
उन्होंने बताया कि जब भारी बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने इलाके को बुरी तरह प्रभावित किया, तो सातों लोग दीवार के पास शरण लिए हुए थे और अचानक यह दीवार गिर गई जिससे सभी सातों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस और आपातसेवा कर्मी मशीनों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने अन्य नागरिकों की मदद से मलबे से शवों और घायलों को बाहर निकाला।
भाषा शोभना पवनेश
पवनेश

Facebook


