विशाखापट्टनम चिड़ियाघर में सात वर्षीय एशियाई शेर की हुई मौत

विशाखापट्टनम चिड़ियाघर में सात वर्षीय एशियाई शेर की हुई मौत

विशाखापट्टनम चिड़ियाघर में सात वर्षीय एशियाई शेर की हुई मौत
Modified Date: April 14, 2026 / 06:58 pm IST
Published Date: April 14, 2026 6:58 pm IST

विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश), 14 अप्रैल (भाषा) विशाखापट्टनम के इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान में बीमारी के कारण सात वर्षीय एक एशियाई शेर की मौत हो गयी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

क्यूरेटर जी मंगम्मा ने बताया कि पशु चिकित्सकों द्वारा लगातार इलाज एवं देखभाल किये जाने के बाद भी इस शेर की आज सुबह मौत हो गई।

एक बयान में उन्होंने कहा कि लियो नामक यह नर एशियाई शेर लगभग सात वर्ष का था और इसे पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत असम राजकीय चिड़ियाघर से लाया गया था और पृथकवास में रखा गया था।

उन्होंने बताया कि 19 मार्च को पृथकवास के दौरान जांच में पता चला कि शेर को ‘ट्रिपैनोसोमियासिस’ (परजीवी, वेक्टर-जनित) और ‘एर्लिकियोसिस’ (बैक्टेरियाई संक्रमण) हो गयी है, जिसके बाद जटिलताएं विकसित हुईं और कई अंगों के फेल होने से उसकी मौत हो गई।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में