गुरुग्राम में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में कई लोग घायल

Ads

गुरुग्राम में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में कई लोग घायल

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 10:50 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 10:50 PM IST

गुरुग्राम, दो जून (भाषा) फर्रुखनगर-झज्जर रोड पर मंगलवार को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में चालक सहित कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह के समय हुई जब फर्रुखनगर से यात्रियों को ले जा रही एक बस विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को बसों से बाहर निकाला।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को फर्रुखनगर के एक सरकारी अस्पताल और गुरुग्राम के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, दोनों बसों को सड़क से हटाया और मामले की जांच शुरू की।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष