पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी; तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री अधिक

Ads

पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी; तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री अधिक

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 07:54 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 07:54 PM IST

चंडीगढ़, 23 अप्रैल (भाषा) हरियाणा और पंजाब में बृहस्पतिवार को भी गर्मी का प्रकोप बना रहा। स्थानीय मौसम कार्यालय के मुताबिक बठिंडा और रोहतक में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

इन दोनों राज्यों के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

पंजाब के बठिंडा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अन्य स्थानों की बात करें तो फरीदकोट में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 40.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 41.6 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा के ही हिसार में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 42.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 41.4 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 40.3 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 40.8 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत