Sex Power Tablet: मंगेतर के के साथ चरमसुख के लिए युवक ने ओवरडोज खा ली सेक्स पॉवर की गोलियां, संबंध बनाने से पहले ही थम गई सांसें, हालत देखकर दंग रह गई पुलिस

Ads

Sex Power Tablet: मंगेतर के के साथ चरमसुख के लिए युवक ने ओवरडोज खा ली सेक्स पॉवर की गोलियां, संबंध बनाने से पहले ही थम गई सांसें, हालत देखकर दंग रह गई पुलिस

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 01:42 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 02:24 PM IST

Sex Power Tablet: मंगेतर के चरमसुख के लिए युवक ने ओवरडोज खा ली सेक्स पॉवर की गोलियां, संबंध बनाने से पहले ही थम गई सांसें, हालत देखकर दंग रह गई पुलिस / Image: Symbolic

HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत
  • सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियों और सप्लीमेंट्स के रैपर मिले
  • विसरा रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी

गुरुग्राम: Sex Power Tablet आधुनिकता के इस दौर में इंसान हर वो कर्म करना चाहता है जिससे उसे सुख मिले, लेकिन कई बार सुख के चक्कर में मौत से सामना हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश गुरुग्राम से सामने आया है, जहां सेक्स पॉवर की गोली का ओवर डोज लेने के चलते 19 साल लड़के की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से कुछ दवाइयों और हेल्थ सप्लीमेंट्स के रैपर भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सेक्स पॉवर की ओवरडोज गोली खाने से युवक मौत

Sex Power Tablet मिली जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी रोहित लाल नई दिल्ली स्थित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया में कार्यरत था और गुरुग्राम में किराए के पीजी फ्लैट में रह रहा था। हाल ही में रोहित की शादी फिक्स हुई थी। शादी से पहले ही रोहित अपने मंगेतर को मिलने अपने फ्लैट में बुलाया था, लेकिन मुलाकात से पहले दुनिया से विदा हो गया।

मंगेतर के साथ रोमांस का बनाया था प्लान

बताया गया कि रोहित और उसकी मंगेतर ने मिलने का प्लान बनाया था। वहीं, रोहित के सहकर्मी की मानें तो दोनों रोजाना साथ में ऑफिस जाते थे, लेकिन गुरुवार को रोहित को लगातार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। कुछ अनहोनी की आशंका होने पर सहकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर रोहित के कमरे में प्रवेश की तो वहां का नजारा ही अलग था। रोहित की हालत देखकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।

शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा

दूसरी ओर मंगेतर भी रोहित के फोन का इंतजार करती रह गई, लेकिन जब होने वाले पति की मौत की खबर आई तो वो भी दंग रह गई। वहीं, खुशियों के माहौल में सन्नाटा पसरा हुआ है और होने वाली पत्नी के आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उसने सेक्स बढ़ाने वाले ड्रग्स लिए, जिसके ओवरडोज से हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही विसरा और बरामद दवाइयों को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

युवक की मौत कहां हुई?

यह घटना गुरुग्राम में एक पीजी फ्लैट में हुई।

मौत की वजह क्या बताई जा रही है?

प्रारंभिक जांच में सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा के ओवरडोज से हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

क्या पुलिस को मौके से कुछ मिला?

हाँ, पुलिस को दवाइयों और हेल्थ सप्लीमेंट्स के रैपर बरामद हुए हैं।

क्या मौत की पुष्टि हो चुकी है?

अभी नहीं, विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण स्पष्ट होगा।

युवक की व्यक्तिगत स्थिति क्या थी?

युवक की हाल ही में सगाई हुई थी और वह अपनी मंगेतर से मिलने की तैयारी कर रहा था।