Reported By: Sakshi Tripathi
,भोपाल। MP TET Exam 2026 Latest Updates: मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET (MP TET Exam 2026) को लेकर एक बार फिर पेंच फंस गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav TET Announcement) ने शिक्षक दिवस पर TET की ऑफलाइन परीक्षा (MP TET Offline Exam 2026) कराने का ऐलान किया था, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने परीक्षा कराने के लिए कर्मचारी चयन मंडल यानी ESB को प्रस्ताव भेजा था। अब ESB ने (ESB TET Exam) परीक्षा कराने से इंकार कर दिया है।
मंडल ने शिक्षा विभाग को भेजे जवाब में कहा है कि वह पिछले 7 सालों से ऑनलाइन परीक्षा करा रहा है और ऑफलाइन परीक्षा की व्यवस्था बंद की जा चुकी है। ESB ने साफ किया है कि अगर ऑफलाइन परीक्षा करानी है तो इसके लिए किसी दूसरी एजेंसी का चयन किया जाए। ऐसे में अब नई एजेंसी के जरिए परीक्षा कराने की तैयारी करनी होगी। वहीं, TET के ऑनलाइन आवेदन की तारीख ESB ने बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी है।
MP TET Exam 2026 Latest Updates मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद ऑफलाइन परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी थी, लेकिन ESB के जवाब से अब परीक्षा की व्यवस्था और एजेंसी को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है।
इन्हें भी पढ़ें