होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महाराष्ट्र से लायी जाती ​थी लड़कियां, 2 युवतियों समेत 5 लोग गिरफ्तार

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महाराष्ट्र से लायी जाती ​थी लड़कियां, 2 युवतियों समेत 5 लोग गिरफ्तार

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महाराष्ट्र से लायी जाती ​थी लड़कियां, 2 युवतियों समेत 5 लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: June 24, 2021 3:11 pm IST

वडोदरा। वडोदरा में पुलिस की एसओजी टीम ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, एसओजी ने एक होटल पर छापा मारकर वहां से 2 लड़कियों को बरामद किया है, इसके अलावा 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस रैकेट को एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर चलाया जा रहा था।

ये भी पढ़ेंः किसानों के हित में सीएम भूपेश बघेल का निर्देश, कहा- खाद की जमाखोरी करने वालों को ब्लैक लिस्टेड करें

मामला वडोदरा के सयाजीगंज इलाके का है, पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम को खुफिया खबर मिली थी कि वडोदरा के एक होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है, जिसके लिए महाराष्ट्र से युवतियों को लाया गया है, इसी सूचना के आधार पर एसओजी की टीम ने होटल में छापेमारी की और मौके से 2 लड़कियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ेंः कश्मीरी नेताओं के साथ मोदी की बैठक खत्म, जम्मू-कश्म…

एसओजी के अधिकारियों ने बताया कि होटल में बाहर से युवतियों को लाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था, इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का संचालन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम हो रहा था, इसमें शामिल लड़कियां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती थी। इसके बाद अलग-अलग युवतियों की फोटो दिखाकर ग्राहकों को बुलाया जाता था।

ये भी पढ़ेंः काढ़ा पीने वालों को घेर रही अब ये समस्या, विटामिन C…

सूचना की पुष्टि के बाद एसओजी की टीम ने होटल के बाहर जाल बिछाया और मौका देखकर होटल में छापेमारी की, पुलिस को देख होटल में हड़कंप मच गया, छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 युवतियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी की टीम अब बरामद की गई दोनों लेड़कियों से पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि इस रैकेट में कितने और लोग शामिल हैं?


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com