Sexually Dissatisfied Wife Demands Divorce: शादी के एक महीने बाद नव विवाहिता ने पति से मांगा तलाक, कहा- सेक्स के दौरान नहीं कर पाते संतुष्ट

Ads

Sexually Dissatisfied Wife Demands Divorce: शादी के एक महीने बाद नव विवाहिता ने पति से मांगा तलाक, कहा- सेक्स के दौरान नहीं कर पाते संतुष्ट

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 01:35 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 01:35 PM IST

Sexually Dissatisfied Wife Demands Divorce: शादी के एक महीने बाद नव विवाहिता ने पति से मांगा तलाक, कहा- सेक्स के दौरान नहीं कर पाते संतुष्ट / Image: Viral Video

HIGHLIGHTS
  • महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
  • महिला थाने पहुंचकर पति से अलग होने की बात कही
  • पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंधों से जुड़ी समस्या को अलगाव की वजह बताया

नई दिल्ली: Sexually Not Satisfy Wife Demands Divorce आधुनिकता के इस दौरान रिश्तों के टूटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन देशभर से लाखों तलाक के मामले फैमिली कोर्ट में दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, बीते ​कुछ दिनों से शादी के बाद हत्या के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। हाल ही में राजधानी भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा हत्याकांड को लेकर बवाल मचा हुआ है। लेकिन इस बीच एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पति से अलग होने की बात कह रही है। लेकिन महिला अपने पति से अलग होने के लिए जो कारण बताती है उसे सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

पति से मांगा तलाक

Sexually Not Satisfy Wife Demands Divorce दरअसल, इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के सोशल मीडिया आकउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में महिला थाने के बाहर खड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि वो अपने पति से अलग होने के लिए यहां मामला दर्ज करवाने पहुंची है। इस दौरान वहां पहुंचे पत्रकारों ने बात करते हुए उनसे पूछा कि आप अपने पति से क्यों अलग होना चाहती हो? इस सवाल के जवाब में महिला ने पहले तो इधर उधर की बात की और फिर बताया कि उसके पति और उसके बीच फिजिकल रिलेशन की दिक्कत है। इसके बाद पत्रकारों ने जब कुछ और पूछने की कोशिश की तो महिला ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या नपुंसकता तलाक का मजबूत आधार है?

बता दें कि नपुंसकता तलाक या विवाह विच्छेद का एक बहुत ही मजबूत और वैध आधार है। भारतीय कानूनी प्रावधानों (जैसे हिंदू विवाह अधिनियम) के तहत, यदि जीवनसाथी शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है, तो दूसरा पक्ष अदालत में विवाह को शून्य घोषित करने या तलाक की मांग कर सकता है।

 

ये भी पढ़ें

वायरल वीडियो में महिला क्या कह रही है?

महिला वीडियो में अपने पति से अलग होने की इच्छा जताती है और पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंधों से जुड़ी समस्या का उल्लेख करती है।

यह वीडियो कहां वायरल हुआ है?

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ है और इसे कई यूजर्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।

क्या वीडियो में महिला ने पूरी जानकारी दी है?

नहीं, महिला ने शुरुआती जवाब देने के बाद आगे इस विषय पर विस्तार से बोलने से इनकार कर दिया।

क्या नपुंसकता तलाक का आधार बन सकती है?

हाँ, भारतीय कानून के तहत यदि कोई जीवनसाथी वैवाहिक संबंध स्थापित करने में असमर्थ है, तो यह विवाह निरस्तीकरण या तलाक का कानूनी आधार बन सकता है।

हिंदू विवाह अधिनियम में इस संबंध में क्या प्रावधान हैं?

हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह के बाद शारीरिक संबंध स्थापित करने में स्थायी असमर्थता साबित होने पर अदालत विवाह को शून्य घोषित कर सकती है या तलाक की अनुमति दे सकती है।