रंगीन मिजाज़ शातिर लड़कियां, जो इनके झांसे में आया लाखों गंवाया

रंगीन मिजाज़ शातिर लड़कियां, जो इनके झांसे में आया लाखों गंवाया

रंगीन मिजाज़ शातिर लड़कियां, जो इनके झांसे में आया लाखों गंवाया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: November 24, 2017 6:18 am IST

अब बात दुर्ग जिले में हुए एक ऐसे गिरोह के खुलासे की, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए। जी हां, तीन युवतियों और दो युवकों का ये गिरोह है, जिसमें से दो युवतियां रंगीन मिजाज के युवकों को फोन पर मीठी-मीठी बातें कर रिश्ता जोड़ लेती थीं और फिर अंतरंग संबंध बनाने के नाम पर मुलाकात के लिए बुला लेती थीं।

ये भी पढ़ें- 90 फीसदी से ज्यादा सूखे के हालात, राहत दिलाने देंगे पॉजिटिव रिपोर्ट- केंद्रीय जांच दल

ये भी पढ़ें- व्यापमं केस में 200 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

जब झांसे में आया युवक मिलने पहुंचता और मुलाकात होती, तो इस दौरान की अश्लील क्लिपिंग बना ली जाती थी और फिर बाकी के युवक-युवतियां वहा पहुंचकर उसे धमकाने लगते। फिर शुरू होता ब्लैकमेलिंग का खेल। बिलासपुर के विवेक चौधरी, भिलाई के सौरभ वर्मा, राजनांदगांव की प्रिया शर्मा, कवर्धा की सिमरन यादव और दुर्ग की सोफिया शामिल थी।

ये भी पढ़ें- सरकार के अल्टीमेटम पर शिक्षाकर्मियों की चेतावनी, परिवार सहित देंगे धरना

ये भी पढ़ें- किम जोंग के सेना अधिकारी महिला सैनिकों से करते हैं रेप, भागने पर जेल

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने दो कार, एक स्कूटी, ब्लैकमेलिंग से हासिल 60 हजार रुपए बरामद किए हैं। साथ ही सभी के खिलाफ नेवई थाने में धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- व्यापमं घोटाला: PMT केस में 592 पर चार्जशीट, रसूखदारों को बचाने का आरोप

इस शातिर गिरोह का खुलासा तब हुआ, जब केलाबाड़ी दुर्ग का युवक मोहम्मद खलील इनके झांसे में आकर सिमरन से मिलने पहुंच गया। फिर इस गिरोह ने उससे डेढ़ लाख रुपए ले लिए और बलात्कार जैसे केस में फंसा देने की धमकी देने लगे। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में