Shashi Tharoor Lift Incident Video: होटल की लिफ्ट में फंसे सांसद शशि थरूर, फायर टीम ने ऐसे बचाया, आप भी देखें वायरल वीडियो

Ads

Shashi Tharoor Lift Incident Video: होटल की लिफ्ट में फंसे सांसद शशि थरूर, फायर टीम ने ऐसे बचाया, आप भी देखें वायरल वीडियो

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 07:14 AM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 07:21 AM IST

Shashi Tharoor Lift Incident Video: होटल की लिफ्ट में फंसे सांसद शशि थरूर, फायर टीम ने ऐसे बचाया, आप भी देखें वायरल वीडियो /image: ANI

HIGHLIGHTS
  • केरल के तिरुवनंतपुरम में होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर
  • फायर एंड रेस्क्यू टीम ने हाइड्रोलिक स्प्रेडर से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर 8 लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेस्क्यू के बाद शशि थरूर ने बचाव दल का सम्मान किया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

तिरुवनंतपुरम, केरल। Shashi Tharoor Lift Incident Videoकांग्रेस सांसद शशि थरूर ‘रोटरी क्लब ऑफ़ त्रिवेंद्रम ईस्ट’ के इंस्टॉलेशन समारोह में शामिल होने के लिए एक प्राइवेट होटल पहुंचे थे, इसी दौरान वे कुछ अन्य लोगों के साथ होटल की लिफ्ट में फंस गए। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाइड्रोलिक स्प्रेडर का इस्तेमाल करके लिफ्ट का दरवाज़ा खोला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में शशि थरूर ने फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों की तत्परता के लिए उन्हें सम्मानित किया।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Shashi Tharoor Lift Incident Video जानकारी के अनुसार, ये घटना बीते शाम करीब 7:51 बजे की है, जहां शशि थरूर समेत लिफ्ट में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ठीक हैं, तो थरूर ने कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते है कि शुरुआत में कुछ लोग लोहे की रोड की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे हैं, फिर अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने के बाद अधिकारियों ने ‘हाइड्रोलिक स्प्रेडर’ की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला।

रेस्क्यू टीम ने दरवाजा खोलकर 8 लोगों को सुरक्षित निकाला

शशि थरूर (Shashi Tharoor Lift Incident Video) ने मीडिया से कहा कि लिफ्ट फंस गई थी। दमकल कर्मियों ने हाइड्रोलिक स्प्रेडर की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर उन्हें और उनके साथ मौजूद 7 अन्य लोगों को सकुशल बाहर निकाला। बाहर आने के बाद शशि थरूर ने मुस्कुराते हुए बचाव दल की तारीफ की और उनका आभार व्यक्त किया।

 

ये भी पढ़ें

 

शशि थरूर कहां लिफ्ट में फंसे थे?

वे केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित एक निजी होटल में लिफ्ट में फंस गए थे।

लिफ्ट में शशि थरूर के साथ कितने लोग मौजूद थे?

शशि थरूर सहित कुल 8 लोग लिफ्ट में फंसे हुए थे।

सभी लोगों को कैसे बाहर निकाला गया?

फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की टीम ने हाइड्रोलिक स्प्रेडर की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

क्या इस घटना में कोई घायल हुआ?

नहीं, सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

रेस्क्यू के बाद शशि थरूर ने क्या कहा?

उन्होंने बचाव दल की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की तथा उनका सम्मान कर आभार व्यक्त किया।