CGPSC Recruitment Scam : CGPSC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई! 5 ठिकानों पर छापे के बाद पूर्व CM के करीबियों की गिरफ्तारी, करोड़ों का ‘खेल’ आया सामने

Ads

रायपुर में CGPSC भर्ती घोटाले की जांच के बीच ED ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री के PA के.के. चंद्रवंशी के भांजे उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। ED के मुताबिक, नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये जुटाने के आरोपों की जांच की जा रही है।

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 10:01 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 10:09 PM IST

CGPSC Recruitment Scam :

HIGHLIGHTS
  • CGPSC भर्ती घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई
  • उत्कर्ष चंद्राकर को PMLA के तहत किया गया गिरफ्तार
  • 5 ठिकानों पर छापेमारी में दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त

रायपुर :: CGPSC Recruitment Scam  छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेस नोट जारी कर जानकारी साझा की है। ED ने PMLA की धारा 19 के तहत पूर्व मुख्यमंत्री के PA के.के. चंद्रवंशी के भांजे उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग और जशपुर के 5 ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद हुई है।

नौकरी दिलाने के एवज में करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोप

जांच एजेंसी द्वारा जारी प्रेस नोट में भर्ती घोटाले से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। ED के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में नौकरी दिलाने के एवज में अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोप हैं। आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर पर अभ्यर्थियों से 3 करोड़ रुपये जुटाने का आरोप है, जिसमें से करीब 2.80 करोड़ रुपये अनिल चंद्राकर को दिए जाने का दावा किया गया है।

कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

5 ठिकानों पर की गई गहन तलाशी के दौरान ED ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डिवाइसेज, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और संपत्ति से संबंधित कागजात जब्त किए हैं।  ED Raid Chhattisgarh :   उत्कर्ष चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद सीजीपीएससी (CGPSC) घोटाले में संलिप्त अन्य बड़े चेहरों पर भी शिकंजा कसने की संभावना तेज हो गई है। जांच एजेंसी जब्त किए गए डिजिटल और वित्तीय सबूतों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और गहन पूछताछ कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें

CGPSC घोटाले में ED ने किसे गिरफ्तार किया है?

ED ने पूर्व मुख्यमंत्री के PA के.के. चंद्रवंशी के भांजे उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार किया है।

उत्कर्ष चंद्राकर पर क्या आरोप हैं?

ED के अनुसार, उत्कर्ष चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर पर अभ्यर्थियों से नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 3 करोड़ रुपये जुटाने का आरोप है।

ED की कार्रवाई में क्या बरामद हुआ?

रायपुर, दुर्ग और जशपुर के 5 ठिकानों पर तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डिवाइसेज, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं।