Shashi Tharoor Lift Incident Video: होटल की लिफ्ट में फंसे ये कांग्रेस सांसद, फायर टीम ने ऐसे बचाया, आप भी देखें वायरल वीडियो
Shashi Tharoor Lift Incident Video: होटल की लिफ्ट में फंसे ये कांग्रेस सांसद, फायर टीम ने ऐसे बचाया, आप भी देखें वायरल वीडियो
Shashi Tharoor Lift Incident Video: होटल की लिफ्ट में फंसे ये कांग्रेस सांसद, फायर टीम ने ऐसे बचाया, आप भी देखें वायरल वीडियो /image: ANI
- केरल के तिरुवनंतपुरम में होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर
- फायर एंड रेस्क्यू टीम ने हाइड्रोलिक स्प्रेडर से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर 8 लोगों को सुरक्षित निकाला
- रेस्क्यू के बाद शशि थरूर ने बचाव दल का सम्मान किया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
तिरुवनंतपुरम, केरल। Shashi Tharoor Lift Incident Video: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ‘रोटरी क्लब ऑफ़ त्रिवेंद्रम ईस्ट’ के इंस्टॉलेशन समारोह में शामिल होने के लिए एक प्राइवेट होटल पहुंचे थे, इसी दौरान वे कुछ अन्य लोगों के साथ होटल की लिफ्ट में फंस गए। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाइड्रोलिक स्प्रेडर का इस्तेमाल करके लिफ्ट का दरवाज़ा खोला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में शशि थरूर ने फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों की तत्परता के लिए उन्हें सम्मानित किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Shashi Tharoor Lift Incident Video जानकारी के अनुसार, ये घटना बीते शाम करीब 7:51 बजे की है, जहां शशि थरूर समेत लिफ्ट में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ठीक हैं, तो थरूर ने कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते है कि शुरुआत में कुछ लोग लोहे की रोड की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे हैं, फिर अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने के बाद अधिकारियों ने ‘हाइड्रोलिक स्प्रेडर’ की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला।
रेस्क्यू टीम ने दरवाजा खोलकर 8 लोगों को सुरक्षित निकाला
शशि थरूर (Shashi Tharoor Lift Incident Video) ने मीडिया से कहा कि लिफ्ट फंस गई थी। दमकल कर्मियों ने हाइड्रोलिक स्प्रेडर की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर उन्हें और उनके साथ मौजूद 7 अन्य लोगों को सकुशल बाहर निकाला। बाहर आने के बाद शशि थरूर ने मुस्कुराते हुए बचाव दल की तारीफ की और उनका आभार व्यक्त किया।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: Congress MP Shashi Tharoor got briefly stuck in the lift of a private hotel while arriving to attend the installation ceremony of the Rotary Club of Trivandrum East. Fire and Rescue Services personnel reached the spot and used a hydraulic… pic.twitter.com/EA0FtTHTqZ
— ANI (@ANI) July 17, 2026
ये भी पढ़ें
- Aaj Ka Rashifal 18 July 2026: आज किन राशि वालों को होगा धन लाभ? इन्हें बरतनी होगी सावधानी, जानें मेष से लेकर मीन तक का सटीक भविष्यफल
- Rohit Sharma Retirement News: हिटमैन के फैंस के लिए आई बुरी खबर, लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच, इस दिन खेला जाएगा मुकाबला

Facebook


